फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी अस्पताल में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

विज्ञापन
वर्चुअल माध्यम से नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करते मुख्य सचेतक बिक्र - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्य सचेतक और विधायक विधानसभा क्षेत्र भटियात बिक्रम सिंह जरयाल ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में 40 बिस्तर की क्षमता का कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 40 बिस्तर वाले इस कोविड केयर सेंटर की क्षमता को सौ बिस्तर में बढ़ाया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए सभी को मास्क लगाना होगा और दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड केयर सेंटर को सुचारु रूप से चलाने के लिए 12 लाख की लागत से निर्मित जनरेटर सेट का लोकार्पण भी किया। कहा कि चुवाड़ी में 20 करोड़ की लागत से सीवरेज का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है और सिहुंता, समोट और ककीरा में भी सीवरेज का कार्य करवाना प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी कहा कि चुवाड़ी से जोत तक संपर्क सड़क का विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम भटियात बचन सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत कुसुम धीमान, मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग रमेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव महाजन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें