चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बुधवार को जिले के स्वास्थ्य खंडो में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को डलहौजी, आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, स्वास्थ्य उप केंद्र झुलाड़ा, कुठेड़, खज्जियार, ओरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, चनेड़, कुरेना, परोथा, शक्ति देहरा और राउपा सिंगी में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।
स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, प्राइमरी स्कूल कैला, कुहा, भड़सर, लेसूंई, ग्राम पंचायत बघेईगढ़, टिकरीगढ़, भराडा, थनेईकोठी, ग्राम पंचायत कुथेड़, सलेला बाड़ी, स्वास्थ्य खंड किहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुनाड़, बगी समहा, वांगल, बरंगाल, डीयूर, डंडी, तूंगाला, रावमापा तेलका, हिमगिरी, किहार, सलूणी, स्वास्थ्य खंड भरमौर में प्राथमिक पाठशाला सठली, लुना, ग्राम पंचायत दुर्गेठी, रामापा कुलेठ, स्वास्थ्य उप केंद्र लामु और सराय भवन तेरांदु में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, स्वास्थ्य केंद्र कीडी, रजेरा, कुम्हारका, कुनेड़, लडड़ा, प्राथमिक पाठशाला बाट में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, ग्राम पंचायत बलेरा, टुंडी, जदरोग, कथेट, कामला, राउपा फरकोता, एनएचपीसी बनीखेत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरथू, सिहुंता, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस तुन्नूहट्टी, गोला आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य उप केंद्र होबार, रजेई, बलोंह, जतरूंन, स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उप केंद्र शून, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचू नाला में टीकाकरण शिविर लगेंगे।