फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के लिए गले का फांस बना उपभोक्ताओं से बिजली बिल निकलवाना

विज्ञापन
Collection of bills made for electricity board
विज्ञापन
चंबा। कोटी उपमंडल के तहत आने वाले उपभोक्ताओं से बिजली बिलों को वसूलना बोर्ड प्रबंधन के लिए गले की फांस बन गया है। आलम यह है कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास बोर्ड प्रबंधन की 21 लाख 53 हजार 46 रुपये की राशि फंसी हुई है। नतीजतन, अब बोर्ड प्रबंधन ने 268 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर उनके अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली बिलों की अदायगी करने में उपभोक्ता दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि बोर्ड को समयानुसार बिलों की राशि जमा न होने से राजस्व मेें घाटा उठाना पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद समय पर बिजली बिलों की अदायगी न होने पर अब बोर्ड प्रबंधन उनके अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन ने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर जमा करवाने के बारे में निर्देश जारी किए गए लेकिन, क्षेत्र के 268 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए। इसके चलते उनके अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क दोबारा कनेक्शन की एवज में चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें