फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह ने वॉलीबाल, सलूणी ने कबड्डी में मारी बाजी

Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भनौता स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सामारोह पर प्रस्तुति देते नौनिहाल।संवाद
विज्ञापन
भनौता में अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में अलग-अलग खेलों में जोनों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। भनौता में तीन दिन तक चले अंडर-14 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद मुकाबलों में मैदान पर कहीं चुराह का दम दिखा तो कहीं सलूणी की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय भनौता में शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने मार्च पास्ट भी किया। वॉलीबाल के फाइनल में चुराह जोन ने सेंटर जोन-दो को हराकर खिताब जीता। कबड्डी में सलूणी जोन चैंपियन रहा और भटियात जोन उपविजेता बना। खो-खो में भी चुराह जोन विजेता रहा, जबकि सलूणी जोन को उपविजेता ट्रॉफी मिली। बैडमिंटन में सलूणी जोन ने पहला स्थान हासिल किया और सेंटर जोन-एक दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा उपविजेता रहा। हैंडबॉल का खिताब भी डलहौजी स्कूल के नाम रहा। उधर, सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता सफल रही। छात्राओं ने अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें