फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलुंज बस हादसा... एक और घायल महिला की टांडा में मौत

Sun, 09 Aug 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल होने पर टांडा मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर
विज्ञापन

आठ तक पहुंची मृतकों की संख्या, मौके पर चली गई थी सात की जान
चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के समीप पलट गई थी निजी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के समीप हुए हादसे में एक ओर घायल महिला की मौत हो गई है। महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
मृतक महिला की पहचान धर्मो पत्नी जस्सा निवासी गांव घुलेई के रूप में हुई है। इस महिला के निधन के बाद अब सड़क हादसे के मृतकों की संख्या आठ हो गई है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार भी चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत दिन चबा5बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के समीप निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इससे मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग घायल हो गए थे। घायलों को तीसा से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जबकि गंभीर रूप से घायल धर्माे को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था लेकिन रविवार को जख्मों के ताव न सहते हुए धर्मो ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से मृतकों को जरूरी सहायता राशि प्रदान कर दी है। नायब तहसीलदार का कहना है कि टांडा से एक ओर महिला की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इस महिला की मौत के साथ हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें