चंबा। हरदासपुरा-साहो मार्ग पर सूही मंदिर के पास सड़क पर ट्राला फंसने से ट्रैफिक जाम हो गया। एंबुलेंस सहित अन्य दर्जनों छोटे वाहन वहां फंस गए। 15 मिनट तक जाम लगा रहा।
बाद में लोगों ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हाथों से उठाकर किनारे किया और ट्राला निकलने के लिए जगह बनाई। तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। राहगीरों में सुरेश कुमार, चमन सिंह, अजय कुमार, नरेंद्र और योगराज ने बताया कि सड़क के किनारे खड़ीं गाड़ियों की वजह से हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इन वाहनों के कारण सड़क का दायरा सिकुड़ जाता है। इस कारण बड़े वाहनों के गुजरने पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि समस्या का निदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि यातायात पुलिस को वहां भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। संवाद