फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क हादसे में घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज

Thu, 24 Sep 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद तत्काल उपचार की सुविधा, दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिन तक मिलेगा लाभ
विज्ञापन

शुरुआती इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं, दुर्गम चंबा में योजना से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब पीएम राहत योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक का तत्काल कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिन तक निर्धारित है। योजना का उद्देश्य हादसे के बाद घायलों को बिना देरी तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उपचार के लिए आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। हादसे के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में घायलों के उपचार में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत तत्काल इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना से परिजनों को शुरुआती उपचार के लिए पैसे की व्यवस्था करने में समय नहीं गंवाना पड़ेगा। चंबा भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम और पहाड़ी जिला है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में योजना दुर्घटना में घायल लोगों और उनके परिजनों के लिए राहतगार साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें