फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी-कैंथली रूट पर बस सेवा बंद

विज्ञापन
बस चलाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते युवक मंडल मलूंडा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-कैंथली रूट पर बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक इसके बारे में एचआरटीसी के अधिकारियों से भी बात की जा चुकी है बावजूद, इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि बस सेवा शुरू होने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और उनकी जेब पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। चुवाड़ी-कैंथली रूट पर सुबह साढ़े दस बजे चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर युवक मंडल मलूंडा के पदाधिकारी एसडीएम भटियात बचन सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

युवक मंडल के प्रधान अजय कुमार, उपप्रधान अनूप, सचिव जोगिंद्र, सदस्य गगन, महिंद्र ठाकुर और रविंद्र ने कहा कि कैंथली से चुवाड़ी आने-जाने की एवज में ग्रामीणों की जेबों पर खूब कैंची चल रही हैं। कोरोना काल के चलते चुवाड़ी-कैंथली रूट पर सुबह साढ़े दस बजे चलने वाली एचआरटीसी बस को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बस सेवा बंद होने से बनेट और मलूंडा पंचायतों के लोगों को दिक्कत हो रही है। बुधवार को मांग को लेकर युवक मंडल मलूंडा के पदाधिकारियों ने भटियात के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा दोबारा बहाल करने की
मांग की।
इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व सब डिपो चुवाड़ी के अधिकारी से भी बस सेवा बहाल करने की मांग कर चुके हैं बावजूद, इसके समस्या अभी तक बरकरार है। एसडीएम बचन सिंह ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द बस सेवा बहाल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें