फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दोबारा से शुरू होगा टीबी मुक्त अभियान

विज्ञापन
TB free campaign will start again in the district
विज्ञापन
चंबा। जिले में टीबी मुक्त अभियान को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की वजह से स्थगित कर दिया गया था। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के आदेश दिए हैं, जिसके चलते विभाग ने अन्य सभी कार्यक्रमों को रोक कर अपनी पूरी ताकत वैक्सीनेशन में लगा दी।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग वीरवार से दोबारा टीबी मुक्त अभियान को जिले में शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीबी रोगी की पहचान के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीबी रोग से संबंधित लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करके उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इस अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में कफ कॉर्नर भी खोला जाएगा, जहां टीबी संबंधित लक्षणों वाले मरीजों के कफ का सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान को सफल बनाने के लिए छह सौ स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लोगों के घर-घर जाकर सर्दी-जुकाम, खांसी सहित अन्य टीबी बीमारी से जुड़े लक्षणों को लेकर स्क्रीनिंग करेंगी। स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी व्यक्ति में टीबी रोग संबंधित लक्षण पाए गए तो उसे पुख्ता करने के लिए टीबी की जांच की जाएगी। टीबी रोग की पुष्टि होने पर मरीज के इलाज का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान को दोबारा से शुरू करने के लिए सरकार के आदेश मिल चुके हैं। वीरवार को इस अभियान के तहत लोगों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। इससे टीबी के नए रोगियों की पहचान कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें