फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों की मनमानी कोरोना को दे रही न्योता

विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग की निजी बस में बैठे यात्री। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम हो गए हों लेकिन, अभी तक पॉजिटिविटी रेट कम नहीं हुआ है। बावजूद इसके सरकारी और निजी बसों में पचास फीसदी यात्री क्षमता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से पुराना बस अड्डे के लिए रवाना हुई सरकारी बस में यात्री क्षमता से अधिक पाए गए।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि जिला मुख्यालय में अगर इस तरह की मनमानी का दौर जारी है तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी? बहरहाल, अधिकारियों के सुस्त रवैये से कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने की संभावनाएं दिख रही हैं। वहीं, चंबा से भरमौर के लिए चली एक निजी बस में भी अव्यवस्था का आलम दिखा। भरमौर चौक में पहुंची बस में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी गई। चंद पैसों के लिए चालक और परिचालक जहां नियमों की अवहेलना कर रहे हैं तो वहीं, कोरोना की तीसरी लहर को भी न्योता दे रहे हैं। लोगों की लापरवाही से कोरोना का ग्राफ एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है।
गौरतलब है कि प्रशासन और अन्य विभागों ने कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना के लिए आदेश तो जारी किए हैं लेकिन, ये आदेश धरातल पर लागू नहीं हो रहे हैं। किसी तरह की निगरानी न होने के कारण ऐसी अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। कुल मिलाकर बस चालकों और परिचालकों की मनमानी एक बड़े खतरे की ओर संकेत दे रही है।
विज्ञापन

एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि बिना मास्क और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। कहा कि पुलिस विभाग ने मास्क न पहनने वालों से 16 से लेकर 22 जुलाई तक 285 चालान कर एक लाख 42 हजार रुपये की राशि वसूली है। कहा कि यातायात नियमों का भी पालन न करने वालों के पुलिस चालान कर रही है।
उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि सरकारी और निजी बसों की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को आदेश दिए गए है। कहा कि अगर लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधित अधिकारियों को उन पर लगाम कसने के बारे में निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें