फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा भद्रकाली भलेई मंदिर

विज्ञापन
नवरात्रों को लेकर सजाया गया भलेई माता मंदिर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पावन नवरात्रों से पहले जिले के देवालय फूल मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद सुसज्जित हुए हैं। ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 30 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई लगाई है। 12 सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। शनिवार सुबह पांच बजे मंदिर परिसर में सप्तशती अखंड पाठ शुरू होगा, जो अष्टमी के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। शुक्रवार को डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने भद्रकाली भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से बैठक कर नवरात्र के उपलब्ध पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कोविड नियमानुसार नवरात्रों के दौरान व्यवस्था रहने की बात कही।
भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि भलेई माता का दरबार फूलमालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पहले नवरात्र की सुबह छह बजे माता के दरबार को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। नवरात्रों के दौरान नौ दिन तक मंदिर में भंडारे लगेंगे। मंदिरों में कोविड के दोनों टीके लगवाने वाले रसोइए ही प्रसाद बनाएंगे। कहा कि माता के दरबार में कोविड के बाद पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

भलेई मंदिर के लिए आने वाले रास्ते में एक जगह पार्किंग का प्रबंध किया गया है जबकि, अन्य अस्थायी पार्किंग के लिए जगह तलाशी जा रही है। माता के अवतरण स्थल भराण में भी सुबह-शाम पूजा-अर्चना होगी। उन्होंने सभी भक्तों से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। शीतला माता, लक्ष्मीनारायण, जुलाहकड़ी स्थित राधा-कृष्ण और चामुंडा देवी मंदिरों को भी फूल मालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें