फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेरा पंचायत के केगा में घुसा भालू

विज्ञापन
केगा गांव में खेतों में घूम रहे भालू को देखते ग्रामीण और बच्चे। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड केगा में बुधवार को सुबह 8:00 बजे भालू घुस गया। भालू को देखकर ग्रामीण सहम गए। थोड़ी देर बाद भालू जंगल की ओर चला गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का आह्वान किया है जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वहीं प्रतिनिधियों ने इसके बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जंगलों में आग की घटनाओं से प्रभावित जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। शरारती तत्वों की ओर से जंगलों में आग लगाने से लाखों की वन संपदा और जीव-जंतु काल का ग्रास बन रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार ने बताया कि वन विभाग को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें