फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालन के दाम में 200 रुपये बढ़ोतरी

Mon, 27 Mar 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वन निगम के डिपो में मिलने वाली बालन के दाम में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। अब लोगों को विवाह, शादी सहित अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने के लिए बालन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


अब बाल 656 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। इससे पहले इसके दाम 456 पये प्रति क्विंटल थे। ग्रामीण इलाकों में लोग विवाह, मुंडन सहित अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं।

बालन गैस की तुलना में काफी सस्ता पड़ती है। बालन वन निगम के डिपो पर आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को एडवांस में बुकिंग करवानी पड़ती है। इसके अलावा सिलेंडर के साथ लगने वाले चूल्हा किराए पर लेना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में बालन के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों राजेश कुमार, मनोज कुमार, चैन सिंह, अजय कुमार, प्यार सिंह, रूप लाल, देस राज, रवि कुमार, संजीव कुमार और हंसराज ने बताया कि सरकार की ओर से बालन के दाम में की गई बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बालन के दाम में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। 
...
बढ़ाए गए हैं दाम : गुलेरिया
विभाग के डीएम सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि बालन के दाम में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। बालन के दाम बढ़ने की सूचना कार्यालय में पहुंच चुकी है। अब लोगों को 456 रुपये की बजाये 656 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बालन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें