फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढ़ाह में खाई में गिरने से एक घायल

Sun, 26 Mar 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सलूणी के गांव मूंढ़ाह में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार (42) निवासी मूंढ़ाह के रूप में हुई है। मूंढ़ाह स्कूल के पास पहुंचने पर रमेश कुमार का अचानक पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


लोगों ने उसे खाई से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया है। बीएमओ किहार डॉ. विपन ठाकुर ने बताया कि घायल व्यक्ति को चंबा रेफर किया गया है।

ग्राम पंचायत सलूणी की प्रधान रेखा ठाकुर, वार्ड सदस्य उषा देवी, पूर्व प्रधान मान सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि खाई में गिरने से घायल हुए रमेश कुमार को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए। तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि ग्रामीणों ने व्यक्ति के खाई में गिरने की जानकारी दी है। सोमवार को घायल व्यक्ति को राहत राशि प्रदान का दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें