फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जोगिंद्र सिंह शिक्षक महासंघ के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष बने

विज्ञापन
पुखरी स्कूल में शिक्षक संगठनात्मक कार्यकारिणी के गठन के दौरान पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठनात्मक जिला चंबा की आम सभा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में हुई। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रांत उपाध्यक्ष हेम राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आम सभा में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला चंबा के त्रैवार्षिक चुनाव (2021-2024) हुए। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विभाग संगठन प्रमुख डॉ. जोगिन्द्र सिंह और प्रांत सचिव बलदेव मन्हास मौजूद रहे। संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष के लिए भलेई स्कूल में तैनात अनिल राठौर को अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा बलदेव मन्हास को जिला संगठन मंत्री, चमन लाल को जिला मंत्री, राकेश कुमार को वित्त सचिव मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी विस्तार के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस मौके पर महासंघ के जिला संरक्षक कैलाश चंद चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें