फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादाम पांच सौ तो काजू सौ रुपये हो गए महंगे

विज्ञापन
ड्राई फ्रूट। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इसका असर ड्राई फ्रूट मार्केट पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के अंजीर, मुनक्का और कंधारी बादाम चंबा के बाजारों से गायब हो गए हैं। वहीं, एक माह से बाजार में मौजूद बादाम, काजू, किशमिश, दाख और गिरी के दामों में भी भारी उछाल आया है। ड्राई फ्रूट की खरीदारी कम होने से कारोबारियों का 30 प्रतिशत तक कारोबार घट गया है।
एक माह में ही ड्राई फ्रूट के दामों में एक सौ से लेकर पांच सौ रुपये प्रतिकिलो बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में कई लोग अब ड्राई फ्रूट खरीदने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

तरुण महाजन ने कहा कि बादाम के दाम में चार सौ से लेकर पांच सौ रुपये प्रतिकिलो बढ़ोतरी हुई है। वहीं, काजू के दाम में भी एक सौ रुपये का उछाल आया है। कहा कि बाजार में अभी ड्राई फ्रूट कम ही पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण बरसात और नई फसल का तैयार न होना है।
रमेश कुमार ने कहा कि ड्राई फ्रूट के दामों में उछाल आने से ब्रिकी पर भी काफी असर पड़ा है। ड्राई फ्रूट की बिक्री पर 30 प्रतिशत तक का असर पड़ा है। लोग अब अपनी जेब के अनुसार ही ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
संजीव मैहरा ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाले अंजीर, मुनक्का और कंधारी बादाम की सप्लाई रुक गई है। ड्राई फ्रूट विक्रेताओं को पुराना स्टॉक ही बेचना पड़ रहा है। कहा कि ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने का मुख्य कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना भी है। जिसका सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ा है।
विज्ञापन

अरुण कुमार ने कहा कि ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ गए हैं। ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से खरीदारों की संख्या में भी कमी आई है। कहा कि कोरोना के साथ महंगाई ने अब ड्राई फ्रूट विक्रेताओं की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
इनसेट
ड्राई फूट पहले (प्रति किलोग्राम) अब (प्रति किलोग्राम)
बादाम 600-700 1100-1200 रुपये
काजू 800 900 रुपये
अंजीर 800 1000-1100 रुपये
मुनक्का 400 700-800 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें