फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी आधार कार्ड नहीं हो रहे अपडेट

विज्ञापन
आधार केंद्र चंबा में आधार कार्ड बनाने के लिये सिढ़ियों पर बैठ अपनी बारी का इंतजार करते युवक।संवा? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। आधार कार्ड अपडेट करवाना लोगों के लिए जी का जंजाल बना है। जिला मुख्यालय में स्थित आधार कार्ड केंद्र में घंटों कतार में लगने और दिन भर इंतजार के बाद भी आधार कार्ड अपडेट न होने पर लोग मायूस हो घरों को लौट रहे हैं। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिए स्थापित की तीन मशीनों में से दो संचालित हैं। एक मशीन कुछ समय से खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दो से तीन आधार कार्ड केंद्रों को संचालित करने की मांग उठाई है। इससे ग्रामीणों को निराश हो वापस न लौटना पड़े।
बेटी का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए वह सुबह 11:00 बजे आधार कार्ड केंद्र पहुंचा। उसे फार्म भर कर लाने की बात कही गई। देरशाम तक आधार कार्ड नहीं बन पाया। आखिरकार बेटी को लेकर लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

नारद सिंह, गांव सिल्लाघ्राट
बैंक में आधार कार्ड की प्रति मांगी है। आधार कार्ड में घर का पूरा पता न होने से उसे अपडेट करवाने के लिए आया हूं। तीन घंटे से नंबर नहीं आया है। कुल मिलाकर आधार कार्ड अपडेट करवाने में पूरा दिन निकल गया।
तिलक राज, गांव सिंगी।
आधार कार्ड में जन्म दिवस अपडेट करवाने के लिए आया हूं। सुबह 11:45 बजे आधार कार्ड की फार्म अपडेट करने के लिए दी है। दोपहर बाद सायं तीन बजे उन्हें आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नहीं बुलाया गया है।
नरेंद्र सिंह, गांव उटीप।
पत्नी के आधार कार्ड में जन्म तिथि सही नहीं थी। उसे ठीक करवाने के लिए सुबह से फार्म भर कतार में खड़े हैं। प्रशासन को दूरदराज से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए दो से तीन आधार कार्ड केंद्र खोलने चाहिए।
विज्ञापन

सोभटो राम, गांव लिल्ह

चंबा आधार केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिये बाहर गर्मी के बीच बच्चे के साथ जमीन पर बैठ अपनी बारी - फोटो : Chamba

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें