फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियाणी स्कूल में अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी मैच के दौरान दमखम दिखाते ख? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
कियाणी(चंबा)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में गागला ने सिल्लाघ्राट, पल्यूर ने कियाणी को पराजित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में सरोल ने चंबा को शिकस्त दी। दूसरे मैच में कुठेड़ ने जुम्हार को हराया। बैडमिंटन में बाल वरिष्ठ माध्यमिक चंबा ने भड़ियांकोठी स्कूल, खज्जियार ने ओड़ा, सिढ़कुंड ने कोहलड़ी और करियां की टीम ने उदयपुर को शिकस्त दी। स्थानीय स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
जिला स्कूली क्रीड़ा संघ ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के 625 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन कुश्ती और शतरंज के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मार्च पास कर- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें