फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य जम्मू से आया व्यक्ति हथियार के साथ धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। पड़ोसी राज्य जम्मू की ओर से हथियार लेकर आए व्यक्ति को बटालियन और तीसा पुलिस के जवानों ने घुड़सर नाले में नाके के दौरान पकड़ा है। हथियार संबंधी कोई भी लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जम्मू के साथ सटे जिले की सीमांत क्षेत्र पर स्थित दप्पण सुरक्षा चौकी प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जम्मू की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ जिले की सीमा में घुसा है। उन्होंने तुरंत तीसा पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस और बटालियन के जवानों ने घुड़सर नाले में नाका लगाकर हसन अली निवासी बगोठ को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र चुराह का रहने वाला है। पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें