फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से भरमौर पहुंचा शिवभक्तों का जत्था

विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बडे़ शाही स्नान के लिए भरमौर पंहुचा जम्मू से आया श्रद्धालुओं का ज? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश के बड़े शाही स्नान के लिए सूबे के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिवभक्तों का जत्था वीरवार को भरमौर पहुंचा। शिवभक्तों ने चौरासी परिसर में चौरासी मंदिरों के दर्शन करने के बाद अपने साथ लाए देव चिह्नों सहित हेलीपैड पर डेरा जमा दिया है। अब शुक्रवार को श्रद्धालु मां भरमाणी के दर्शन कर शनिवार सुबह पवित्र मणिमहेश की यात्रा के लिए कूच कर जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए सैकड़ों की संख्या में पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिवभक्तों के जत्थे पहुंचते रहे हैं।
शिव के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण शिवभक्त नंगे पांव अपने बच्चों और देव चिह्नों को लेकर विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए मणिमहेश की ओर कूच करते हैं। इसी क्रम में बड़े शाही स्नान के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से आया जत्था वीरवार को भरमौर पहुंचा। शनिवार सुबह जाने से पहले चौरासी परिसर में परंपराओं के मुताबिक नाटी डाल कर अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान करेंगे। वैश्विक करोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने रस्मों के निभाने के लिए सीमित मात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें