फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 92 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 92 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 27 मामले जनजातीय क्षेत्र होली से संबंधित हैं, जबकि 12 मामले चंबा मेडिकल कॉलेज में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 41 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब एक्टिव केस 310 पहुंच गए हैं। शनिवार को पॉजिटिविटी दस प्रतिशत तक पहुंच गई, जो गत सप्ताह की पॉजिटिविटी रेट से 2.9 प्रतिशत अधिक है। नए मामले चंबा मेडिकल कॉलेज, भनौता, चलामा, केहवला, खरेड़ा, निहाई, मंजीर, नवेही, भुनाड़, सिविल अस्पताल चुवाड़ी, सुरंगाणी, सुंडला, समलेऊ, सरोग, लंगेई, देवी गांव, भराड़ा, चकबाण, घूम आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी 77 नए मामले सामने आए थे। वहीं, प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमितों के लिए कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने भी लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना करें। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें