फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानुपर वार्ड के 881 घरों को जल्द मिलेगी सीवरेज सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत सुल्तानपुर वार्ड के विभिन्न मोहल्लों को जल्द सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन योजना का कार्य अस्सी प्रतिशत तक पूरा हो गया है। साथ ही अब मात्र बीस प्रतिशत ही कार्य शेष है। जबकि, विभाग की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण कर दिया गया है। योजना के तहत 13 करोड़ नब्बे लाख की राशि खर्च की जा रही है। यह कार्य पूरा होने पर लोगों को सीवरेज कनेक्शन लेने होंगे। विभाग की ओर से कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत सुल्तानपुर दूसरा सबसे बड़ा वार्ड है। इसके ओबड़ी माई का बाग सहित सुल्तानपुर-1 में सीवरेज सुविधा नहीं है। इसी को लेकर गत वर्ष योजना का शिलान्यास किया। उसके बाद विभाग ने कार्य शुरू किया। मात्र एक साल की अवधि में ही अधिकांश कार्य विभाग ने पूरा करवा दिया है जबकि, पूरी योजना तैयार होने में अब छह माह का समय लगेगा।
योजना का कार्य पूरा होने के बाद विभाग की ओर से सीवरेज कनेक्शन आवंटित किए जाएंगे। उसके बाद विभाग की ओर से लोगों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि शहर में विभिन्न वार्डों को सीवरेज सुविधा से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

हरदासपुरा वार्ड के कुछ मोहल्ले शेष हैं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्वीकृति मिलते ही यह कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योजना का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कहा कि कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से लोगों को सीवरेज कनेक्शन देने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें