फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 38 नए कोरोना मरीज, 67 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना के 38 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, 67 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमित पांगी, भरमौर, चुराह, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य इलाकों से संबंधित हैं। इनमें हर उम्र के लोग शामिल हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। उनके घरों में कोरोना के इलाज की दवाई पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की कोरोना जांच मंगलवार को की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि जिले में रोजाना कोरोना के सक्रिय मरीज सामने आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर ज्यादा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों की पालना करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें