फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के 11 प्रशिक्षुओं समेत अस्सी नए संक्रमित

विज्ञापन
80 infected including 11 MBBS trainees
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना के अस्सी नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को तय सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रैट के माध्यम से 652 और आरटीपीसीआर में 182 सैंपल जांचे।
विज्ञापन

वहीं, 14 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। चंबा मेडिकल कॉलेज के 11 प्रशिक्षुओं समेत सभी संक्रमित राजपुरा, धनलई, घार, देवीगांव, करोला, सामरा, लाहर, बकलोह, थनेटा, सेरी, मुगला, केमली, पुखरी, धड़ोग, चकरा, किहार, बनीखेत, अप्पर जुलाहकड़ी, चलुनु, गांव ककियां, तंगाली, एयरफोर्स स्टेशन मोती टिब्बा, डलहौजी, मतोला, एनएचपीसी क्लब बनीखेत, चुवाड़ी, बाथरी और पुखरी से हैं। जिले में एक्टिव केस 435 हो गए हैं। जबकि, कोरोना से मौत का आंकड़ा 162 पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 9.5 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें