चंबा। जिले में छह वर्षीय बच्ची समेत कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) में जांच के लिए भेजे गए 582 सैंपलों में 544 सैंपल निगेटिव आए हैं जबकि 38 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
21 जनवरी को जांच के लिए भेजे गए 133 सैंपलों में से 122 सैंपल निगेटिव, 3 सैंपल रिजेक्ट और आठ सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमित आने वाले मंडी, चंबा, चढियारा, डलहौजी, समोटा, कुंभलारी, ककिरा, कमलाड़ी, सलूणी, उदयपुर, लुड्डू, मेडिकल कॉलेज चंबा, हरदासपुरा, सलूणी, डियूर, भुनाड़, सुरंगानी, सरोल, चुवाड़ी, मलूंडा, परछोड़, टिकरी, चुवाड़ी, टुडी और पांगी के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कर आंगनबाड़ी-आशा वर्करों को उनकी निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। शनिवार को 46 लोग संक्रमित और 76 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 14563 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, वर्तमान में 428 संक्रमित है। इनका उपचार होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है। जिले में अभी तक 13969 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन कर महामारी से निजात पाने का आह्वान किया है।