फाईव डे ऑफ द वीक पर बंद पड़ा उपायुक्त कार्यालय।
- फोटो : Chamba
चंबा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की जारी गाइडलाइन के तहत शनिवार को जिले में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। हालांकि निजी संस्थान और दुकानें पहले की तरह ही खुले रहे। सरकारी कार्यालयों के बंद होने से जिला मुख्यालय में लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार और प्रशासन ने कई बंदिशें लगाई है।
रविवार को जिले में श्रम नियमों के मुताबिक बाजार बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान दवाई और जरूरी सामान की दुकानें जरूर खुली रहेंगी। इसके अलावा मोटर मेकैनिक और टायर पंचर की दुकान को रात 11 बजे तक खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह ढाबे और रेस्तरां 10 बजे तक खुले रहेंगे। जबकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित रेस्तरां और ढाबे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।