फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पैरा स्पोर्ट्स एथ्लेटिक्स के ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
चंबा में पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स ट्रायल के बाद खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दिव्यांगजनों के राज्यस्तरीय पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए।
विज्ञापन

ट्रायल में जिले के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक, अयूब खान, देशराज, शैलेंद्र, अमित, वीरेन सिंह, मुस्ताक, राहुल, राजिंद्र, दुनी चंद, केवल, अंकु, अजय, लकी, हितेश शामिल हैं। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन चंबा के संयोजक अजय कुमार ने कहा कि जिले में पहली बार हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स ने ट्रायल करवाया। उन्होंने इसका श्रेय प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक ललित ठाकुर को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रायल में रेस लॉन्ग जंप, हाई जंप, बैडमिंटन, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिंग थ्रो के खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस मौके पर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव केवल भाटिया, चंदन सूरी, अनिल शेखरी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली और महासचिव उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें