फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार मेें अब पार्किंग नंबर चार में बैठेंगे रेहड़ी-फड़ी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में शनिवार को सदर विधायक पवन नैयर ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ वन विभाग और लोनिवि के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने खज्जियार झील से लेकर आसपास के इलाके का जायजा लिया। खज्जियार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से कार्य करने के लिए वन विभाग को विधायक ने आदेेश दिए। निरीक्षण करते हुए विधायक सुुलभ शौचालय पहुंचे। उन्होंने वहां फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही प्रभारी को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा होटल धारकों के खुले में बहाई जा रही सीवरेज की गंदगी को लेकर भी कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को आदेश दिए कि खुले में सीवरेज की गंदगी बहाने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि वन्य प्राणी क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे। इस दौरान रेहड़ी धारकों का प्रतिनिधिमंडल भी सदर विधायक से मिला। रेहड़ी धारकों ने वन विभाग के रेहड़ी लगाने के लिए चिन्हित किए स्थान को बदलने की मांग रखी। उन्होंने विधायक से गुहार लगाई कि उन्हें पार्किंग नंबर चार में रेहड़ी लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसको लेकर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आदेश दिए कि रेहड़ी धारकों को चार नंबर पार्किंग में शिफ्ट किया जाए। जिससे उनकी आजीविका पर कोई असर न हो। विधायक ने खज्जियार मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी जमा होने की समस्या का समाधान करने के भी वन्य प्राणी विभाग को आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें