फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चुराह के चलन गांव में एक महिला पशु चराते समय ढांक में गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानो देवी रविवार को गांव के साथ लगती पहाड़ी पर मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह ढांक में गिर पड़ी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने उसे ढांक से बाहर निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें