चंबा। चुराह के सुकरेठी गांव में जहर खाने से हुई महिला की मौत के मामले में सास, ससुर और ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिा है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां पर न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को तीन का पुलिस रिमांड दिया। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
दो दिन पहले सुकरेठी गांव में एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई थी। महिला के पिता ने उसके सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके साथ ही बेटी की मौत के पीछे तीनों की साजिश करार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सास, ससुर 1द्मस्द्भ ननद को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।