फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुम्महार जंगल में देवदार के 16 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
जुम्महार जंगल से बरामद किए गए देवदार के स्लीपर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते जुम्महार जंगल में वनकाटुओं ने देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन विभाग की टीम ने जंगल में देवदार के 16 स्लीपर बरामद किए हैं। जब तक वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची तब तक वनकाटु वहां से फरार हो चुके थे। फिलहाल वन विभाग ने लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर वनकाटुओं की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि जंगल में देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। इसकी जांच करने के लिए वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ वहां पहुंची।
विज्ञापन

जंगल में निरीक्षण करने पर टीम को 16 स्लीपर बरामद हुए। टीम ने जंगल में काफी देर सर्च अभियान चलाकर वनकाटुओं का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में टीम आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जंगल में देवदार के पेड़ कटने से वनरक्षक की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वनरक्षक के ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद पेड़ों का कटना चिंता का विषय है। इस मामले में विभाग गहनता से जांच कर रहा है। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वनकाटुओं को पकड़ने के लिए विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें