फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दूसरे दिन 14 फीसदी बढ़ी उपस्थिति

विज्ञापन
14 percent increased attendance in schools on the second day
विज्ञापन
चंबा। जिले में विभागीय अफसरों की सख्ती स्कूल खुलने के दूसरे दिन ही काम कर गई। दूसरे दिन अधिकतर स्कूलों ने दैनिक उपस्थिति ब्योरा समयानुसार भेजा। दूसरे दिन चंबा के सरकारी स्कूलों में बच्चों की दैनिक उपस्थिति प्रतिशतता 56 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पहले दिन की अपेक्षा करीब 14 प्रतिशत अधिक है। अब सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों से सूचना नहीं मिल पा रही है जहां इंटरनेट और दूरभाष सिग्नल नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दूसरे दिन करीब दो सौ से अधिक स्कूलों ने दैनिक उपस्थिति का ब्योरा भेजा। औसतन हर स्कूल में 48 से लेकर पचास प्रतिशत तक विद्यार्थी पहुंचे। कोरोना महामारी के चलते बीते दिन करीब सवा माह के बाद सरकारी स्कूलों में रौनक लौटी है। विभाग की ओर से स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को बेहतर व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना की स्थिति अब नियंत्रण में दिख रही है। शिक्षा विभाग का स्टाफ भी वैक्सीनेट हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर विद्यार्थी भी उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंच रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह के पहले तीन दिन दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे तो वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ाई के लिए पहुंचेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि मंगलवार को सरकारी स्कूलों में दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट 56 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि पहले दिन की अपेक्षा 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें