फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 10 क्लर्क बनेंगे जूनियर असिस्टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में पांच साल बतौर क्लर्क पूरा करने वाले 10 कर्मचारियों को अब पदोन्नति की सौगात मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पांच साल बतौर क्लर्क तैनात कर्मचारी अपना ब्योरा कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों को दो दिन का समय दिया है। इस अवधि में अगर कर्मचारी लेटलतीफी या लापरवाही बरतते हैं तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग में दस ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने बतौर क्लर्क अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्हें अब निदेशालय की ओर से पदोन्नति दी जाएगी। 30 जून तक इन कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिल जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि दस क्लर्कों को जूनियर असिस्टेंट के पदों पर पदोन्नित दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें