फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कशमल की जड़ों से भरा था ट्रक, बैरियर तोड़ भागा ट्रक चालक; वन विभाग की टीम ने पीछा कर दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

जिला चंबा के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर वन विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा है जिसमें अवैध रूप से कशमल की जड़ों की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
कशमल की जड़ों से भरा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर वन विभाग की टीम ने बिना अनुमति अवैध रूप से कशमल की जड़ें ले जा रहे ट्रक को धर दबोचा है। टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलवार को करीब साढ़े आठ बजे सामने आया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही थी। इसी दौरान हिमगिरी की ओर से एक ट्रक आया। वन विभाग की टीम ने इस ट्रक को रोकने का इशारा किया। मगर ट्रक बैरियर तोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया और करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। इस ट्रक में कशमल की जड़ें थी। वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।

खबर की पुष्टि वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार ने की है। बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें