मौजूदा समय में अंबुजा सीमेंट करीब 460 रुपये, एसीसी सुरक्षा 450 रुपये और एसीसी गोल्ड 490 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। वहीं अगर पांच रुपये बढ़ते हैं तो फिर यह बिलासपुर में 495 रुपये तक प्रति बैग दाम होंगे। वहीं अन्य जिलों में दाम और ज्यादा होंगे। बताया जा रहा है कि यह दाम केवल हिमाचल में ही बढ़ रहे हैं। जबकि पड़ोसी राज्यों पर इसका कोई असर नहीं है। बताते चलें कि सीमेंट दरों में वृद्धि से आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कार्य महंगे हो जाएंगे, जिससे नए घरों और इमारतों की लागत बढ़ेगी। वहीं, सड़क, पुल और सरकारी इमारतों के निर्माण की लागत बढ़ने से विकास कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है।