फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत तलवाड़ा में एक व्यक्ति ने चिट्टा के साथ एक युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोपी के साथ दूसरा युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसकी भी पहचान कर ली है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलवाड़ा शमशान घाट के पास दो लड़के बैठे हुए थे। तभी रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने उनसे यहां बैठने का कारण पूछा। घबराकर एक युवक भाग खड़ा हुआ, जबकि दूसरे युवक को व्यक्ति ने पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 47 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम सोनी निवासी मेन मार्केट और फरार आरोपी की पहचान योगेश निवासी गांव तलवाड़ा डाकघर चांदपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें