फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल के लिए जल संरक्षण जरूरी : मनमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बैहना जट्टा पंचायत के डॉ. भीमराव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दड़ोला ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैहना जट्टा के उप प्रधान मनमोहन सिंह और होमगार्ड से सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर राम चंद्र ने मुख्यअतिथि और स्रोत व्यक्ति के रूप मे शिरकत की।
इस कार्यक्रम में राष्टृपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल बचाने और आत्मनिर्भर भारत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में गांव के लोगों, युवाओं तथा बच्चों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह ने बताया कि भविष्य में जल की कमी की समस्या को सुलझाने के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। वहीं राम चंद्र ने बताया कि यदि अपना देश आत्मनिर्भर होगा तो वह अपनी हर परिस्थिति में डट कर सामना कर सकता है। किसी और देश के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद युवक मंडल के सदस्य दिव्यांशु, अर्चना, संगीता, हेमलता ने जल बचाव पर विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. आंबेडकर युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार और उप प्रधान मोहित कुमार, सचिव विशाल कुमार, संगीता देवी, सोनू डोगरा, पलक, स्नेहा, अर्चना कुमारी, हेमलता, जसप्रीत, दिव्यांशु कौंडल, करण कुमार, गुरुप्रीत, मनप्रीत, मोहित कुमार, अनमोल साहिल, संदीप, आदित्य, सौरव, विजय चंद, विनय, करण कौंड्डल, नीरज आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें