घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक गाड़ी से अवैध शराब की 299 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने कार में बैठे दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक कार में दो युवक शराब की खेप पहुंचाने के लिए मैहरी काथला पंचायत के गांव खंनसरा की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान नाके पर तैनात एसआईयू टीम ने कार को रोककर उसकी जांच की। इसमें एसआईयू टीम को 299 बोतलें अंग्रेजी शराब मार्का नैना एक्स एक्स एक्स रम बरामद की गई।
भराड़ी थाना में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह (32) पुत्र नंदलाल (40) गांव व डा. बारी तहसील बल्द्वाड़ा जिला मंडी और यशवंत सिंह पुत्र समुंदा राम गांव व डा. बारी तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।