फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएचसी भराड़ी में दो नए चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबे समय से चिकित्सकों के पद चल रहे थे खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भराड़ी में लंबे समय के बाद दो चिकित्सक मिले हैं। इस स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल घुमारवीं से डॉ. अश्वनी कुमार और सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा से डॉ. बिनोद कुमार का तबादला सीएचसी भराड़ी के लिए किया है। भराड़ी सीएचसी में चिकित्सक नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। चिकित्सकों नहीं होने से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आई थी। रात के वक्त लोगों को सीएचसी में बिना चिकित्सकों के क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में घुमारवीं या बिलासपुर मरीज को ले जाना पड़ता था। इससे कभी भी किसी मरीज को उपचार मिलने में देरी के साथ अनहोनी होने का खतरा लगातार बना हुआ था। अब सीएचसी में दो चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सीएचसी भराड़ी में दो एमओ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश किए गए हैं। जल्द ही यह अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें