-आज होगा काउंसलिंग का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर की ओर से जेबीटी अध्यापकों के 70 पदों को भरने के लिए वीरवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में हुई। काउंसलिंग का समापन शुक्रवार को होगा।
काउंसलिंग के चौथे दिन 82 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। काउंसलिंग प्रक्रिया कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने क्रमबद्ध तरीके से अपने-अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। जेबीटी अध्यापकों की भर्ती में सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के 24, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानियों) का एक, ओबीसी (अनारक्षित) के 11, ओबीसी (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 13, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों) का एक, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के तीन, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का एक पद है।
जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीडी शर्मा ने बताया कि जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग के चौथे दिन 82 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और अपने दस्तावेजों की जांच करवाई।