नम्होल के पास टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। -संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। धर्मशाला-शिमला नेशनल हाईवे पर नम्होल के पास कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सोमवार सुबह शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कार बिलासपुर की तरफ आ रही थी। सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नंदलाल निवासी पंजैलकलां, नम्होल और बलदेव निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का जायजा लिया। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।