फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जिला अस्पताल में हर रोज सेवाएं देंगे एम्स के मेडिसिन विशेषज्ञ

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर के गायनी वार्ड के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ न होने के कारण एम्स मेडिसिन विशेषज्ञ पिछले चार माह से सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, एम्स मेडिसिन विशेषज्ञ हफ्ते में तीन ही दिन ही ओपीडी में बैठते थे। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में एम्स मेडिसिन विशेषज्ञ सोमवार से शनिवार तक सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में 4 लाख की आबादी के लिए एक भी मेडिसिन विशेषज्ञ नहीं है। कई किलोमीटर सफर करने के बाद लोग जिला अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन मेडिसिन विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पाती थीं। ऐसे ही कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। एम्स मेडिसिन विशेषज्ञों की हफ्ते में तीन दिन ही सेवाएं मिलती थीं। हर रोज 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ओपीडी के बाहर लगी रहती थी। मरीज सुबह मेडिसिन विशेषज्ञ के पास स्वास्थ्य की जांच करवाने आता तो उसकी बारी शाम तक भी बड़ी मुश्किल से आती थी।
एमएस नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिला अस्पताल बिलासपुर में अब मेडिसिन विशेषज्ञ सोमवार से शनिवार तक सेवाएं देंगे ताकि मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें