फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के लिए पुट्टी ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सोमवार सुबह 11 बजे के करीब बीकानेर से बिलासपुर एम्स के लिए पुट्टी ले जा रहा ट्रक गम्भरोला के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर से एक ट्रक निर्माणाधीन एम्स के लिए पुट्टी ले जा रहा था। दोपहर 11 बजे ट्रक जब गम्भरोला के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक खाई में गिर गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में सवार दो लोगों को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि ट्रक में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा। मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की पहचान राजस्थान के कृष्ण (25) और गुरमीत (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें