फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पलटी कार, आसाम राइफल के पूर्व चिकित्सक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़ से मनाली जा रही आसाम राइफल के एक पूर्व चिकित्सक की कार बुधवार को बिलासपुर जल शक्ति विभाग के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। दो को गंभीर चोटें आई हैं और एक को मामली चोटें हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कार सवारों ने इस संदर्भ में कोई भी मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार चंड़ीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी। कार जब जल शक्ति विभाग के कार्यालय के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार सवार घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तीनों का इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन इन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाने से मना कर दिया है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि घायलों में फरीदाबाद के प्रतापगढ़ का कार चालक इमरान, डॉक्टर शाहिद और फारुक दीन शामिल हैं।
बताते चलें कि जो कार हादसे का शिकार हुई उस पर आसाम राइफल का लोगो लगा था। डीएसपी ने बताया कि घायलों में एक चिकित्सक है जो आसाम राइफल का पूर्व चिकित्सक है। वर्तमान में किसी निजी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें