बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 30 की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन और 12 की आईजीएमसी में पॉजिटिव आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 1382 सैंपल लिए थे।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोसरियां से एक, कुड्डी से 1, बैहना ब्राह्मणा से तीन, हवाणी से 1, चंब्यारा से चार, दोहा से 1, चैली से 1, छत से एक, बड़दवां से 1, बम से तीन, डीएवी कॉलोनी घुमारवीं से 1, थुराण से 1, लखनपुर से 1, मानवां से 1, अंदरोली से 2, देवला से तीन, बैरी रजादियां से 3, गैमन इंडिया कंपनी बागछाल से 1, मार्कंडेय से एक, बदोह से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हरनोड़ा से 1, नकराणा से 1, मझासु से 1, कल्लर से 1, कलोल 2 और रैली से चार लोग संक्रमित हुए हैं। सभी को नियमानुसार होम आइसोलेट किया जा रहा है।