फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के गहने और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25 हजार की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार निहान गांव के हितेश खजुरिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक जनवरी को नानी का निधन होने के कारण ननिहाल गए थे। 8 जनवरी शनिवार दोपहर बाद बहन हिमानी घर आई तो दरवाजे पर ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। स्थानीय पंचायत और पुलिस को चोरी की सूचना दी। शातिरों ने 2 अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें