फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पपलोआ पंचायत में गोशाला ढही

विज्ञापन
बिलासपुर में बारिश के कारण पपलोआ पंचायत में गिरी गोशाला। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पपलोआ पंचायत में एक गोशाला ढह गई। नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने बताया कि हलका पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पपलोआ के गांव गाह के निवासी धनवंत सिंह पुत्र रोहली राम और धर्म सिंह पुत्र आशा राम की गोशाला मूसलाधार बारिश के कारण ढह गई है। पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह गोशाला की पिछली दीवार ढह गई। पीड़ित परिवार ने पशुओं को गोशाला से बाहर निकाला। नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें