फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के लिए चारा लाने खेत में गया दंपती, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
बाड़ी मझेड़वा में चोरों ने कमरे में बिखेरा सामान। -संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के बाड़ी मझेड़वा गांव में सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिरों ने सोने के गहनों समेत नौ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। सेवानिवृत्त अध्यापक ने जब घर के ताले टूटे हुए देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग पशुओं के लिए घास लाने गए थे। बंशी राम ने बताया कि रविवार सुबह लगभग आठ बजे घास लाने के लिए खेत में गए। पत्नी लगभग साढ़े नौ बजे घास लाने खेत में आई। उसने घर में ताला लगा दिया था। दंपती जब घास लेकर आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। सेवानिवृत्त अध्यापक बंशी राम ने इसकी सूचना घुमारवीं थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दंपती के बयान दर्ज किए। मामला दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में इससे पहले सदर विधायक सुभाष ठाकुर की बहन के घर में लगभग तीस लाख रुपये की चोरी हुई थी जो आजतक पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि बाड़ी मझेड़वा गांव में सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में लगभग चार लाख की चोरी हुई है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें