फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया ने माना : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता विधानसभा क्षेत्र की धनी पंचायत से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू
विज्ञापन

-ड्रोन का भी किया प्रदर्शन, विधायक बोले, ड्रोन से रोजमर्रा की जिंदगी में भी होंगे कई क्रांतिकारी बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की धनी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ विधायक जीत राम कटवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली का लोहा पूरी दुनिया ने माना है।
कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उससे भी अधिक करके दिखाते हैं। उनकी दूरदर्शिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां बाकियों की सोच खत्म हो जाती है, नरेंद्र मोदी की सोच वहां से शुरू होती है। ज्यादातर राजनीतिक दल चुनावों के समय चिकने-चुपड़े वादों से लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन नरेंद्र मोदी गारंटी का दूसरा नाम है। पिछले साढ़े नौ वर्ष में हर वर्ग के हित में अनगिनत महत्वाकांक्षी योजनाएं सफलतापूर्वक चलाने के बाद अब मोदी सरकार चार वर्गों (युवा, किसान, महिला व गरीब) के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है, जो इन वर्गों के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी। मोदी सरकार ने इस योजना को अगले वर्ष तक जारी रखने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इससे देश के 81 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन के माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही ड्रोन का प्रदर्शन भी किया गया। जीतराम कटवाल ने कहा कि ड्रोन के लिए सरकार की ओर से 80 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ड्रोन तकनीक की मदद से रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। मरीजों तक तुरंत प्रभाव से दवा पहुंचाने के साथ ही यह ब्लड व अन्य सैंपल एकत्रित करके अस्पताल पहुंचाएंगे। जब तक मरीज अस्पताल पहुंचेगा, उसकी टेस्ट रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इससे उसे इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खेतों में दवाई आदि के छिड़काव के लिए भी ड्रोन की मदद ली जा सकेगी। कहा कि धनी पंचायत से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वह झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का दौरा करेंगे। जो क्षेत्र छूट जाएंगे, वहां वह दूसरे दौर में पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें