- बिलासपुर कॉलेज में नशे पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के प्रहरी क्लब ने विद्यार्थियों को नशे खिलाफ जागरुक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम एक युद्ध नशे के विरुद्ध रखी गई थी।
कार्यक्रम में नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता रही। पोस्टर मेकिंग में राहुल पहले, कामिनी दूसरे और शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में ईशा प्रथम, पिंटू दूसरे और श्वेता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, गुरप्रीत सिंह दूसरे और अनामिका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में डॉ. पीस कटवाल मुख्य अतिथि रहे। समन्वयक डॉ. संजीव कुमार ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। प्रो. अपर्णा, प्रो. सोनिया, डॉ. भुमेंद्र जस्वाल, डॉ. अजीत, प्रो. पवन, डॉ. घनश्याम, डॉ. श्यामलाल, डॉ. राकेश चंदेल, प्रो. संजय धीमान, प्रो. अंकित विशेष रूप से उपस्थित रहे।